नैनीताल में ट्रैफिक पर सख्त डंडा : काली फिल्म, फ्लैशर और हूटर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब सख्ती और बढ़ा दी गई है। डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी, भवाली और नैनीताल क्षेत्र में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस ने साफ कर दिया है कि काली फिल्म, अवैध फ्लैशर/बत्ती, सायरन-हूटर का गलत इस्तेमाल, ड्रंक एंड ड्राइव, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और फर्जी नंबर प्लेट जैसे उल्लंघनों पर अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता


इसी क्रम में भवाली क्षेत्र में महेश चंद्रा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से लगी फ्लैशर बत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों से फ्लैशर हटाए गए और 4 चालान कर ₹2000 जुर्माना वसूला गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


वहीं काली फिल्म के खिलाफ भी अभियान चलाते हुए 10 वाहनों के चालान किए गए, जिनमें 2 कोर्ट चालान और 8 कंपाउंड चालान शामिल हैं। इस कार्रवाई में ₹4000 का जुर्माना वसूला गया।


पुलिस निजी वाहनों में सायरन और हूटर के अवैध प्रयोग पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119