नैनीताल कलेक्ट्रेट में सनसनी : कार में मिला अधिवक्ता का शव -गोली की आवाज से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी एक कार के भीतर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। इस घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है, वहीं न्यायिक और प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय पार्किंग क्षेत्र से अचानक गोली चलने जैसी तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और जब कार के पास पहुंचे तो अंदर एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मामले की जानकारी तुरंत पार्किंग संचालक द्वारा अन्य अधिवक्ताओं और पुलिस को दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली, जहां अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव बरामद हुआ। उनके सिर में गोली लगने के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


घटनास्थल से पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। मृतक के हाथ में एक पिस्टल बरामद हुई है, जबकि कार के डैशबोर्ड से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है।

सूत्रों के अनुसार, नोट में उन्होंने बीमारी से परेशान होने और जीवन से निराशा व्यक्त की है, साथ ही कुछ प्रशासनिक अधिकारियों से अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील की है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की पुष्टि और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। एसपी डॉजगदीश चन्द्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119