युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट
रुद्रपुर। रंपुरा चौकी क्षेत्र में रामलीला देखकर घर लौट रही एक युवती से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने युवती और उसके भाई को पीटा और फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में रंपुरा निवासी एक महिला का कहना है कि मंगलवार रात उसका बेटा और बेटी क्षेत्र में रामलीला देखकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में ही रहने वाले रुद्रा, स्वस्तिक, जतिन और चार अन्य युवकों ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ करने वालों ने दोनों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम