भारी बारिश से नदी में फंसे रोजेदार, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान  

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। कोसी नदी में अचानक भारी बारिश से नदी के बीचों बीच टापू पर फंसे चार मजदूरों की फायर बिग्रेड व पुलिस टीम ने बामुश्किल जान बचाई। कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम पूछड़ी में कोसी नदी के बीचों-बीच चार व्यक्ति टापू मे फंस गये हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई

यदि समय रहते उन्हें बाहर नहीं निकाला गया तो उनकी जान जा सकती है। जिस पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार से संपर्क कर तत्काल रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। जहां कड़ी मशक्कत के बाद चारो फंसे मजदूरों को जैसे तैसे नदी से बाहर लाकर बचाया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119