कनालीछीना से लापता महिला का शव बरामद

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ से लापता महिला का शव बरामद हुआ है। शुक्रवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सतगढ़ निवासी बसंत बल्लभ कापड़ी ने बीते रोज थाने में तहरीर दी कि उनकी पत्नी मंजू कापड़ी (40) लापता हो गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय

प्रभारी थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने लापता महिला की खोजबीन शुरू की। 24 घंटे बाद शुक्रवार को पाली क्षेत्र स्थित जंगल में महिला का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। प्रभारी थानाध्यक्ष मेघा ने बताया कि पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119