उत्तराखंड -डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत -शक्तिफार्म के तीन लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर/शक्तिफार्म। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को पेट्रोल पंप के पास हुए भीषण सड़क हादसे में शक्तिफार्म क्षेत्र के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा डंपर और कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत से हुआ।

हादसे में कार सवार साधना पत्नी सनातन, शेफाली पत्नी दुलाल और कार चालक तारक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साधना के बेटे शांतनु और बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए। खुशबू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में ब्रेजा कार और पांच लाख रुपये की मांग का आरोप -पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक तारक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर चालक के शव को बाहर निकाला। इंस्पेक्टर भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी जुटाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद

बताया गया है कि सभी मृतक उत्तराखंड के सितारगंज क्षेत्र के शक्तिफार्म बाजार और तीन नंबर देवनगर के रहने वाले थे। सभी लोग तारक की बहन के बच्चे के नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दवा समझकर जहरीला पदार्थ खाया -महिला की हालत बिगड़ी

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन पूरनपुर के लिए रवाना हो गए। दोनों घायल बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119