छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने करवाया मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने करवाया मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर की गई थी आपत्तिजनक टिप्पणी  एमबीपीजी कॉलेज  कि छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट का मामला सामने आया है,  कॉलेज के एक छात्र ने आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में लिखी है, इस संबंध में छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि ने मुखानी थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है।जिस पर मुखानी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक -मौत से परिवार में मचा कोहराम

मुखानी एसओ रमेश बोरा ने बताया  रश्मि  ने तहरीर में लिखा है कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज कराई थी, उसी आरोपी छात्र के एक साथी मुकेश ने 31 मार्च को इंस्टाग्राम में एक वीडियो पोस्ट की है,जिसमें उनके खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई है, ऐसे में रश्मि की सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है, फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119