खेत में करंट लगने से महिला की मौत
रामनगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मालधन चौड़ क्षेत्र में रविवार की सुबह मवेशियों के लिए खेत में घास काटने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में जहां एक ओर कोहराम मचा हुआ है तो वही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर के मालधन चौड़ क्षेत्र के ग्राम गोपाल नगर नंबर छह निवासी ताराचंद्र की 42 वर्षीय पत्नी अनीता देवी गांव में ही एक खेत में घास काटने गई थी। उन्होंने बताया कि जब यह महिला घास काट रही थी। इस बीच खेत में लगे ट्यूबवेल की तार महिला की दराती से टच हो गई और महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रामनगर के सरकारी अस्पताल में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज