मां की डांट के बाद बीए की छात्रा ने की खुदकुशी
हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के रोहालकी किशनपुर गांव में बुधवार रात एक बीए की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वही पूछताछ में आत्महत्या का कारण मां की डांट होना सामने आया हैं। बुधवार रात आंचल (19) वर्ष पुत्री राधेश्याम निवासी रोहालकी किशनपुर को उसकी मां उसे किसी बात पर डांट दिया।
नाराज छात्रा ने देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने पर उसे परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहा उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पिता की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि छात्रा बहादराबाद के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा थी। उसकी मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आंचल ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा