जंगली मशरूम खाने से और दो मौत -नानी और नातिन की उपचार के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सालय में तोड़ा दम
हल्द्वानी। मुनस्यारी के धापा गांव में शनिवार की रात जंगली मशरूम खाने से बीमार हुई नानी और नातिन की उपचार के दौरान सुशीला तिवारी चिकित्सालय में मौत हो गई। एक परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया। मौत की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस में रिश्तेदार और करीबियों की भीड़ लग गई। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
जानकारी के मुताबिक धापा गांव निवासी 74 वर्षीय कुंती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह और उनकी नातिन 30 वर्षीय कुमारी दीया पुत्री विजय सिंह मर्तोलिया की रात में मशरूम की सब्जी खाने से तबीयत बिगड़ थी। परिजन दोनों को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी ले गए। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन तब हालत और ज्यादा बिगड़ चुकी थी। यहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर दोनों का उपचार शुरू किया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न