तेज रफ्तार बाइक फिसलने से युवक की मौत, सिर में लगी गंभीर चोट
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड के नैनीताल तिराहे पर रविवार देर रात तेज रफ्तार व हेलमेट न पहनने के कारण बाइक फिसलने से चालक के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, डाक बंगला वार्ड एक निवासी 35 वर्षीय नीरज सिंह अधिकारी पुत्र हीरा सिंह स्थानीय दुकान में काम करते थे। रविवार रात करीब 12 बजे कालाढूंगी रोड से अपने घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीरज की बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। नैनीताल तिराहे पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में नीरज सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी
पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी
Uttarakhand-सेना की वर्दी पहनकर बना मेजर -युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा फर्जीवाड़ा