विकलांग युवक की संदिग्ध मौत, सिर व हाथों पर गहरे चोट के निशान—हत्या की आशंका
सोमेश्वर/अल्मोड़ा। तहसील क्षेत्र के रस्यारागांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव की महिलाएं घास काटने जा रही थीं। दीपक पाण्डेय के आंगन के पास बने सीमेंट के कूड़ेदान के समीप गांव के विकलांग युवक कुन्दन राम (43) का शव गंभीर हालत में पड़ा मिला।
शव की स्थिति देख ग्रामीणों में भय और आक्रोश फैल गया। मृतक के भाई संतोष राम और हरीश राम ने बताया कि कुन्दन 18 जनवरी से लापता था। परिजनों ने उसकी लगातार तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। अब शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
परिजनों के अनुसार, कुन्दन के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जबकि हाथ की दोनों अंगुलियों समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें पाई गई हैं। इन हालातों को देखते हुए परिजन और ग्रामीण इसे हत्या का मामला बता रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा