जिम की आड़ में ‘सेक्स–धर्मांतरण–ब्लैकमेल’ का सिंडिकेट -दुबई भागता सरगना IGI एयरपोर्ट से दबोचा

खबर शेयर करें 👉


जिम को फिटनेस सेंटर नहीं बल्कि महिलाओं के यौन शोषण, जबरन धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का अड्डा बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना इमरान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला आरोपी अपने पूरे परिवार के साथ दुबई फरार होने की फिराक में था। शनिवार को जैसे ही वह आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पहुंचा, आव्रजन विभाग ने उसे रोका और तत्काल दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


जांच में सामने आया है कि इमरान मिर्जापुर जिले में ‘केजीएम जिम वन’ के नाम से कई जिम संचालित करता था। इन जिमों को वह युवतियों को फांसने, मानसिक दबाव बनाने और बाद में ब्लैकमेल करने के ठिकानों के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस का दावा है कि इस नेटवर्क में उसके कई रिश्तेदार भी शामिल थे, जो अलग-अलग जिमों के संचालन की आड़ में गिरोह को चलाते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


मिर्जापुर के एसएसपी/डीआईजी सोमेन बर्मा ने खुलासा करते हुए कहा, “इमरान इस संगठित गिरोह का मास्टरमाइंड है। सूचना मिली थी कि वह देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद एजेंसियों को अलर्ट किया गया।”

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पीड़ित महिलाओं की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिम की आड़ में चल रहे इस काले कारोबार ने एक बार फिर सुरक्षा, निगरानी और सामाजिक भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119