छह माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत -सास-ननद पर दहेज हत्या का मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में छह माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मल्ला प्लांट दमुवाढूंगा निवासी 24 वर्षीय मनीषा देवी पत्नी संतोष कुमार का शव सोमवार शाम घर में फंदे से लटका मिला था। मामले में मंगलवार देर रात मृतका के भाई संजय कुमार निवासी चाक बोरा, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) ने काठगोदाम थाने में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

तहरीर में कहा गया है कि मनीषा का विवाह चार वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही उसकी सास नंदी देवी और ननद चंपा दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करती थीं। परिजनों का आरोप है कि मनीषा ने कई बार अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी मायके वालों को दी थी। परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों का रवैया नहीं बदला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

मायके पक्ष के अनुसार, सास और ननद आए दिन मनीषा को ताने देती थीं और छोटी-छोटी बातों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे ससुराल पक्ष की ओर से फोन कर बताया गया कि मनीषा की तबीयत खराब है और उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119