16 साल की किशोरी बनी मां, पेट दर्द से खुला नौ महीने का राज -पड़ोसी नाबालिग पर पोक्सो का मुकदमा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। पेट में अचानक तेज दर्द होने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा -52 मरीज मिले, सभी जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम सक्रिय


जानकारी के अनुसार किशोरी की मां का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पिता और तीन बहनों के साथ रहती है। कुछ दिन पहले उसके पेट में अचानक तेज दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उसे हल्द्वानी स्थित डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रसव कराया गया, जिसमें किशोरी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। फिलहाल मां और नवजात दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


मामले का खुलासा होने पर जांच में सामने आया कि पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के साथ उसके संबंध थे, जिसके चलते वह गर्भवती हुई। डर और सामाजिक बदनामी के कारण किशोरी ने यह बात अपने पिता और अन्य परिजनों से छिपाए रखी। गर्भावस्था की जानकारी भी परिवार को नहीं हो सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया


पुलिस क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं। परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी किशोर के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119