भरोसे का फायदा उठाकर अकाउंटेंट ने शराब कारोबारी के खाते से उड़ाए लाखों

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। शराब कारोबार से जुड़े एक व्यवसायी के खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हल्द्वानी निवासी कारोबारी सचिन जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उनके अकाउंटेंट हरीश चंद्र पाल ने फर्म की चेकबुक का दुरुपयोग कर फर्जी हस्ताक्षरों के माध्यम से रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

ज्वालापुर पुलिस के अनुसार, सचिन जायसवाल ने अपनी पत्नी गुंजन जायसवाल के साथ वर्ष 2014 में मैसर्स गुंजन जायसवाल एंड अदर्स नाम से फर्म बनाकर बैंक ऑफ बड़ौदा, चंद्राचार्य चौक (रानीपुर मोड़ शाखा) में खाता संचालित किया था। हरिद्वार में शराब बिक्री से संबंधित वित्तीय कार्यों की जिम्मेदारी अकाउंटेंट हरीश चंद्र पाल को दी गई थी, जो लेन-देन, आरटीजीएस और चेक संचालन का कार्य देखता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता

कारोबारी का आरोप है कि इसी दौरान हरीश ने फर्म की चेकबुक में फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बहेड़ी स्थित अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिए। संदेह तब पैदा हुआ जब पुरानी चेकबुक मिली और खाते में संदिग्ध लेन-देन दिखाई दिए। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने बैंक में मोबाइल नंबर बदलने वाले फॉर्म में भी बिना अनुमति अपना नंबर दर्ज करा दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119