कार की टक्कर से स्कूटी सवार किशोर की जान गई

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। अनियंत्रित कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिसमे स्कूटी सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार लोहरियासाल तल्ला कठघरिया निवासी 17 वर्षीय पीयूष जोशी पुत्र कमल जोशी बुधवार की शाम स्कूटी से किसी काम से गौलापार गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आपसी विवाद में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या -आरोपी गिरफ्तार

बताया जाता है कि देर रात वापस लौटने के दौरान कुंवरपुर चौराहे के पास स्कूटी में अनियंत्रित गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे पीयूष बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119