उत्तराखंड : 40 फीट गहरी खाई में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा वाहन -तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर भौंराधार के पास शनिवार को इंडेन गैस सिलेंडरों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में सवार तीन लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून : मियांवाला के जौहड़ को मिला नया जीवन -8.64 करोड़ से बना जल सृष्टि पार्क

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या यूके-02-सीए-0828 कपकोट गैस एजेंसी से करीब 100 गैस सिलेंडर लेकर कर्मी की ओर जा रहा था। सरण भौंराधार के पास गैस वितरण के लिए वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक वाहन के नीचे की जमीन धंस गई और वाहन अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे खाई में जा गिरा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्दूचौड़ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मोटाहल्दू में केबल चोरों का आतंक -नलकूप और Jio टावर तक नहीं छोड़ा, ग्रामीणों ने दी तहरीर

वाहन में देव राम, रघुवीर सिंह समेत तीन लोग सवार थे। वाहन के अनियंत्रित होते ही तीनों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से खाई में गिरे गैस सिलेंडरों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया और बाद में उनका वितरण कराया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119