दर्दनाक घटना : उत्तराखंड -बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकी मां -अस्पताल से निकलकर सरयू में लगाई छलांग, मां-बेटे की मौत से मचा कोहराम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। मुनाकोट ब्लॉक के सौन पट्टी क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। झौलखेत खेल मैदान में दौड़ लगाते समय नौवीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र अचानक गश्त खाकर गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर सदमे में आई मां अस्पताल से निकलकर करीब 30 किलोमीटर दूर घाट पहुंची और सरयू नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने महिला को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। मां-बेटे की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  यूपीआई से 30 रुपये का भुगतान -एक घंटे में रिटायर्ड फौजी के खाते से 2.21 लाख पार

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर सौन पट्टी क्षेत्र के मड़ेगांव वड्डा निवासी 15 वर्षीय जतिन जोशी पुत्र कैलाश चंद्र जोशी रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब छह बजे शारीरिक अभ्यास के लिए झौलखेत खेल मैदान गया था। दौड़ लगाने के दौरान अचानक वह गश्त खाकर मैदान में गिर पड़ा।

सूचना मिलने पर उसकी मां 44 वर्षीय पूनम उर्फ पुष्पा जोशी मौके पर पहुंचीं और बेटे को लेकर करीब आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल में डॉ. राहुल प्रधान ने जांच के बाद जतिन को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 40 फीट गहरी खाई में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा वाहन -तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान

बेटे की मौत की पुष्टि होते ही मां पूनम सदमे में आ गईं। बताया जा रहा है कि उन्होंने बेटे के शव को अपनी चुन्नी ओढ़ाई और अस्पताल से बाहर निकल गईं। इसके बाद वह बिना किसी को बताए देव सिंह मैदान के पास से गंगोलीहाट जा रही एक टैक्सी में बैठ गईं।

जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर घाट पुल पार करने के बाद टैक्सी एक दुकान के पास रुकी। इसी दौरान पूनम वाहन से उतरीं और पुराने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में कूदता देख वाहन में सवार यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पति को ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपये ऐंठने का आरोप- मुकदमा दर्ज

एक ही दिन मां-बेटे की मौत की खबर से मड़ेगांव वड्डा और आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा है। घटना से परिवार के साथ ही ग्रामीण भी गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119