हल्द्वानी में बाइक सवार लुटेरों का आतंक -एक ही दिन में दो महिलाओं से मंगलसूत्र झपटे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बेखौफ बदमाश खुलेआम महिलाओं को निशाना बना रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक सिर्फ मुकदमे दर्ज करने तक सीमित नजर आ रही है। एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।


पहली घटना दोपहर करीब 2:45 बजे की है। देवभूमि सैनिक कॉलोनी, पीपल पोखरा नंबर-1, फतेहपुर निवासी कमला देवी अपने पोते को स्कूल से लेने जा रही थीं। जैसे ही वह कॉलोनी के बाहर लिंक रोड पर पहुंचीं, बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आकर रुके। बदमाशों ने पहले पता पूछकर महिला को बातचीत में उलझाया और फिर पैर छूकर भरोसा जीत लिया। इसी दौरान शातिरों ने मौका पाकर उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। महिला जब तक कुछ समझ पातीं, आरोपी आंखों से ओझल हो चुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


दूसरी घटना ने अपराधियों की बेखौफी को और उजागर कर दिया। 4 फरवरी को दोपहर करीब 2:30 बजे धार बिठौरिया नंबर-1, ऊंचापुल काठगोदाम बाईपास रोड निवासी बीना पाठक अपनी दुकान पर मौजूद थीं। तभी बाइक से आए दो युवक दुकान पर रुके। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा मेहंदी मांगने के बहाने दुकान के अंदर आया और अचानक मंगलसूत्र का एक पाइप व लॉकेट झपट लिया। छीना-झपटी के दौरान मंगलसूत्र का दूसरा पाइप मौके पर गिर गया, लेकिन बदमाश बाइक स्टार्ट कर चौफुला–काठगोदाम की ओर फरार हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र की महिलाओं में भय और आक्रोश का माहौल है। पीड़ित महिलाओं ने मुखानी कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की बात कही है, हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते गश्त नहीं बढ़ाई और अपराधियों पर लगाम नहीं कसी, तो क्षेत्र में अपराध की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119