खटीमा हाईवे पर संदिग्ध हालत में मिला मजदूर का शव, सड़क हादसे की आशंका

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम बघौरा गेट के पास सड़क किनारे एक मजदूर का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में मिले व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को सड़क दुर्घटना से जोड़कर जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कोतवाली खटीमा पुलिस को ग्राम बघौरा गेट के सामने एक व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सरकड़ा चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


पुलिस ने मृतक की पहचान मो. आसिम उर्फ गुड्डू (40 वर्ष), पुत्र शरीफ अहमद, निवासी वार्ड नंबर 08 रम्पुरा, सितारगंज के रूप में की। मृतक के भाई मुजिम्मल सलमानी सहित अन्य परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


मृतक की पत्नी चमन ने बताया कि आसिम मजदूरी का काम करता था और गुरुवार दोपहर घर से काम पर निकला था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। आसिम अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गया है, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


घटनास्थल से पुलिस को एक वाहन का काले रंग का वाइजर भी बरामद हुआ है, जिससे किसी अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुटी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


सीओ बीएस धौनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119