भीमताल में गुलदार का आतंक : सूर्यागांव की महिला को बनाया शिकार

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ब्लॉक भीमताल के सूर्यागांव में गुलदार के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।


जानकारी के अनुसार सूर्यागांव निवासी हंसी देवी (पत्नी लाल सिंह सूर्या) शुक्रवार दोपहर घर के पास जंगल में घास काटने के लिए गई थीं। देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जंगल क्षेत्र में उनका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि गुलदार ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते हमलों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय का माहौल है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए वन विभाग से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


गौरतलब है कि इससे पहले 3 फरवरी को भी भीमताल क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक महिला की जान जा चुकी है, जिसके बाद से ग्रामीण लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119