रुद्रपुर चैती मेले में बवाल: पकोड़ी ठेला संचालिका को महिला बाउंसरों ने पीटा, केस दर्ज
रुद्रपुर। चैती मेले में पकोड़ी का ठेला लगाने वाली एक महिला ने महिला बाउंसरों पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम धरमपुरा थाना टांडा, जिला रामपुर निवासी सुषमा पत्नी अनिल ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने चैती मेले में पकोड़ी का ठेला लगा रखा है। आरोप है कि 2 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे जब वह अपना सामान समेट रही थी, तभी मेले में झूले के पास तैनात एक महिला बाउंसर वहां पहुंची और उससे अभद्रता करने लगी।
पीड़िता के अनुसार, उक्त महिला बाउंसर ने कुछ ही देर में अन्य महिला बाउंसरों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उसके बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
आईटीआई कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित महिला बाउंसरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा