स्टडी वीजा के नाम पर युवती से दरिंदगी -दुबई ले जाकर दुष्कर्म, रुद्रपुर के दो भाइयों पर केस

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। स्टडी वीजा का झांसा देकर एक युवती के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रुद्रपुर के दो भाइयों ने पहले युवती को दुबई ले जाकर उसकी अस्मत लूटी और फिर धमकी देकर दिल्ली बुलाकर उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।


पंजाब के पटियाला की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया स्टडी वीजा के सिलसिले में आरोपियों के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों भाइयों ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और विदेश ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने बाद में उसे धमकाकर दिल्ली बुलाया और वहां भी उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। मामले में पहले पटियाला में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे बाद में रुद्रपुर ट्रांसफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के वीडियो कॉल के माध्यम से बयान दर्ज कर लिए हैं और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


मामले की जांच उपनिरीक्षक नेहा राणा को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119