अल्मोड़ा सड़क हादसा अपडेट : खाई में गिरी स्कॉर्पियो में थे दिल्ली के पर्यटक -माता-पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल   -कैंची धाम दर्शन कर जा रहे थे मुनस्यारी

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। शनिवार को बाड़ेछीना-शेराघाट मोटर मार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। कसाणबैंड के पास दिल्ली के पर्यटकों की स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में वाहन में सवार वृद्ध दंपत्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली निवासी सिद्धार्थ रॉय (47 वर्ष) अपने माता-पिता के साथ उत्तराखंड भ्रमण पर आए थे। वे कैंची धाम दर्शन करने के बाद स्कॉर्पियो (संख्या-डीएल3सीसी-8690) से मुनस्यारी की ओर जा रहे थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

दोपहर करीब 3 बजे कसानबैंड के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे क्रश बैरियर को तोड़ते हुए सीधे 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल सिद्धार्थ रॉय को अपने निजी वाहन से धौलछीना अस्पताल पहुंचाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रिफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एसओ धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वाहन के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने और मलबे में दबे होने के कारण शवों को निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने जेसीबी की मदद से लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद वाहन को काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान सिद्धार्थ रॉय (52 वर्ष) के रूप में हुई है। जबकि मृतकों में उनके माता-पिता प्रणब रॉय (75 वर्ष) और शुभी रॉय (72 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119