सीडीएस पास, प्रदेश टॉपर… फिर क्यों बुझ गया होनहार का सपना? -हल्द्वानी में 22 वर्षीय सचिन की आत्महत्या से सनसनी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देश सेवा का सपना देखने वाले, पढ़ाई में असाधारण रूप से मेधावी 22 वर्षीय युवक सचिन पलड़िया ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरा क्षेत्र सदमे में है। सीडीएस की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके और प्रदेश टॉपर रहे सचिन की असामयिक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


पुलिस के अनुसार, सचिन पलड़िया मूल रूप से ग्राम सभा पिन्नौरा ट्यूना गांव, छोटा कैलाश निवासी हरिश्चंद्र पलड़िया का पुत्र था। वह हल्द्वानी के छड़ैल क्षेत्र में अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। यहीं से उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीए की शिक्षा ग्रहण कर रहा था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


परिजनों के मुताबिक, सचिन शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा। उसने हाईस्कूल परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 23वीं रैंक हासिल की थी। देश की सेवा करने का उसका सपना था और इसी लक्ष्य को लेकर उसने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की लिखित परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


परिजनों ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे सचिन को बरामदे में रखी दराज से स्टूल निकालते हुए देखा गया था। इसके बाद शाम तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा अंदर से बंद होने पर कुंडा तोड़कर देखा गया, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला। उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


इकलौते बेटे की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों और परिचितों की भारी भीड़ जुटी रही। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119