अज्ञात कारणों के चलते फांसी पर झूला 32 वर्षीय युवक-
हल्द्वानी । युवक ने फंसे के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मण आर्या पुत्र चंदन राम बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। आज प्रातः जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिवारजन उसे जगाने पहुंचे। लेकिन अंदर का नजारा देख परिजनों के पैरोंतले जमीन खिसक गई।
कमरे में लक्ष्मण का शव लाइलोन की रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे से झूल रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शव फंदे से उतारा। पुलिस ने मृतक के परिवारजनों के उसके आत्महत्या करने के कारणों की जानकारी ली, लेकिन परिजन कोई खास वजह पुलिस को नहीं बता पाये। मृतक का 11 साल का लड़का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर