छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी अदालत से दोषमुक्त
बागेश्वर। मुख्य न्यायिक मजिस्टेट की अदालत ने मारपीट व छेड़छाड़ के आरोपियों को दोषमुक्त किया है। मामले के अनुसार कपकोट निवासी एक महिला ने प्राथमिकी में कहा था कि उसके साथ उसके पड़ोसी महिला व एक व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट की तथा व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जिस पर पुलिस ने उन्हें विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया तथा मुख्य न्यायिक मजिस्टेट के न्यायालय में मामला चला।
गवाह परीक्षित करवाए। मुख्य न्यायिक मजिस्टेट मंजू मुंडे ने दोनों पक्षों का पक्ष सुनने व पत्रावलियों का अध्ययन करने के बाद साक्ष्य के अभाव में आरोपियों को दोषमुक्त किया। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र कोरंगा ने पैरवी की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश