uttarakhand-प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम -कमरे में फंदे से लटका मिला शव
काशीपुर। ढकिया गुलाबो में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
टांडा चौकी क्षेत्र के ढकिया गुलाबो निवासी ब्रह्मपाल सैनी (18) पुत्र टीकाराम मेहनत-मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात परिजन खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान ब्रह्मपाल अपने कमरे में चला गया।
काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी मां को चिंता हुई। उन्होंने रोशनदान से कमरे के अंदर झांककर देखा तो ब्रह्मपाल फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट
uttarakhand-बाइक अनियंत्रित होकर फिसली -25 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम