uttarakhand-बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हादसे के बाद दोनों युवक फरार
खटीमा। सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वार्ड नंबर 17 शिव कॉलोनी निवासी अनिल शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सुनील शर्मा सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान बाइक संख्या यूके03डी-2066 पर सवार अमन सिंह सामंत पुत्र अर्जुन सिंह सामंत और उसके साथी राहुल सिंह भंडारी पुत्र गुमान सिंह भंडारी, निवासी देवपुरा मझगांव, बनबसा (चंपावत), तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए वहां पहुंचे।
आरोप है कि बाइक चालक ने सुनील शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 281 और 126 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग
UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद