uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। कांगड़ी निवासी एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर श्यामपुर पुलिस ने पति सुमित और रितू पत्नी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के अनुसार, उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को मुजफ्फरनगर निवासी सुमित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके पति सुमित ने वर्ष 2025 में रितू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। दोनों के एक बच्ची भी है। बच्ची के जन्म संबंधी अभिलेखों में सुमित का नाम पिता के रूप में दर्ज होने का भी महिला ने दावा किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत

महिला का आरोप है कि इसी वर्ष 25 जून को उसका पति उसके मायके पहुंचा और उसके साथ मारपीट करते हुए तलाक देने का दबाव बनाया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर

कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को महिला की शिकायत के आधार पर पति सुमित और रितू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119