शादी डॉट कॉम वेबसाइट से चौथी शादी का प्रयास कर रहे आरोपी को पुलिस ने उसके पिता के साथ दिल्ली से किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। शादी डॉट कॉम वेबसाइट से चौथी शादी का प्रयास कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने उसके पिता के साथ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शादी डॉट कॉम के जरिए युवतियों से शादी करता और कुछ समय बाद उन्हें छोड़ देता. आरोपी के खिलाफ दो पत्नियों द्वारा दिल्ली और कर्णप्रयाग थाने में केस दर्ज कराए गए हैं. फिलहाल बाप और बेटे को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है.
शादी डॉट कॉम में लड़कियों को बनाता था शिकार
दरअसल 11 अगस्त 2023 को शांतिकुंज कॉलोनी निवासी महिला ने इस संबंध में तहरीर सौंपी है. जिसमें उसने बताया है कि उसके पति ने पहले दो लड़कियों से शादी की और फिर उन्हें छोड़ दिया है. आरोपी शादी डॉट कॉम से लड़कियों को ढूंढकर उनसे शादी करता है. इसी बीच आरोपी चौथी लड़की से शादी करने की फिराक में था. पुलिस ने महिला की शिकायत पर केज दर्ज किया और जांच में जुट गई.
बाप बेटे को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल:
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रमोद सिंह और उसके पिता दीवान सिंह को अंबेडकर नगर दक्षिणपुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी किराए के मकान में रह रहे थे. जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ छोड़ी पत्नियों द्वारा दिल्ली और कर्णप्रयाग थाने में भी केस दर्ज कराया है. दोनों आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया है. वहीं, रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी बाप- बेटे को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार