हिल वैली पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न -सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट के प्रथम इंग्लिश मीडियम स्कूल हिल वैली पब्लिक स्कूल का 27वां वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। विद्यालय परिवार ने स्थापना के 27 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया, जिसमें छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार, विशिष्ट अतिथि महाकाली मंदिर समिति के अध्यक्ष हरगोविंद रावल तथा कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज टम्टा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई, जिसने उपस्थित अतिथियों को भावुक कर दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कुमाऊनी नृत्य, झोड़ा-चांचरी, सोलो डांस, नाटक और विभिन्न शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। झोड़ा-चांचरी कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। खुशबू और रूज़ल मेहरा द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य को भी खूब सराहना मिली।
विद्यालय के प्रबंधक पी.एस. मेहरा ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और बैज अलंकृत कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों ने भी सुंदर कुमाऊनी चांचरी प्रस्तुत कर माहौल को लोक संस्कृति के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा 8 के छात्र कृष्णा और शिक्षक आदित्य मेहरा ने अंग्रेजी भाषा में किया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि हिल वैली पब्लिक स्कूल को गंगोलीहाट के सबसे पुराने इंग्लिश मीडियम स्कूल होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर की प्रशंसा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विशिष्ट अतिथि मनोज टम्टा ने विद्यालय के अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की। वहीं हरगोविंद रावल ने कहा कि इस विद्यालय के कई छात्र आज सेना में अधिकारी, सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर, निजी क्षेत्र में इंजीनियर तथा विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत होकर देश सेवा कर रहे हैं और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम मेहरा, समस्त स्टाफ, सैकड़ों अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा