खंडूरी युग का अंत : अजय भट्ट बोले—उत्तराखंड ने खोया ईमानदार और अनुशासित नेता

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में अजय भट्ट ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का निधन उत्तराखंड और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि खंडूरी जी ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में ईमानदारी, सादगी और अनुशासन की मिसाल कायम की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा

अजय भट्ट ने कहा कि खंडूरी जी का नेतृत्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि राज्य की राजनीति में उनका स्थान सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस ने जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय में दिया प्रार्थना पत्र

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119