दोस्ती, ब्लैकमेल और धमकियों का खेल –दिव्यांग महिला वकील से लाखों की ठगी की कोशिश, केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक दिव्यांग महिला अधिवक्ता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, रुपये हड़पने और बदनाम करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने जागो उत्तराखंड फेसबुक पेज संचालक केशव थलवाल और उसके साथी त्रिलोक नकोटी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार पीड़िता देहरादून जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। करीब तीन महीने पहले उनका संपर्क फेसबुक पेज संचालक केशव थलवाल से हुआ था। शुरुआत में आरोपी ने खुद को परेशान और आर्थिक तंगी से जूझ रहा बताकर महिला की सहानुभूति हासिल की। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने अलग-अलग बहानों से गूगल पे और नकद के माध्यम से 25 हजार रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


मामला तब बिगड़ा जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि केशव ने पैसे लौटाने से इनकार करते हुए महिला पर गर्लफ्रेंड बनने, शादी करने और उसके सभी केस मुफ्त में लड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को सोशल मीडिया पर बदनाम करने, झूठे आरोप लगाने और आत्महत्या कर सुसाइड नोट में उसका नाम लिखने तक की धमकी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


घटना ने नया मोड़ तब लिया जब तीन मई की रात आरोपी के दोस्त त्रिलोक नकोटी ने महिला को फोन कर दावा किया कि केशव ने आत्महत्या की कोशिश की है और अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि त्रिलोक ने महिला को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने केशव की बात नहीं मानी तो मीडिया और सोशल मीडिया में उसे इस पूरे मामले का जिम्मेदार ठहराकर उसकी सामाजिक और पेशेवर छवि बर्बाद कर दी जाएगी।


लगातार धमकियों और मानसिक उत्पीड़न से परेशान महिला अधिवक्ता ने आखिरकार पुलिस की शरण ली। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केशव थलवाल निवासी कुराण, पट्टी ओण, लंबगांव टिहरी और त्रिलोक नकोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस अब आरोपी और पीड़िता के बीच हुई डिजिटल ट्रांजैक्शन, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया चैट की जांच कर रही है। मामला सामने आने के बाद शहर में सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते ब्लैकमेल और मानसिक उत्पीड़न के मामलों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119