बड़ी खबर…वीडीओ को जनसुनवाई कार्यक्रम में शामिल ना होना पड़ा भारी, मनरेगा लोकपाल ने शासन व अधिकारियों को भेजी कार्रवाई की संस्तुति
अल्मोड़ा। मनरेगा लोकपाल ने राजेंद्र राम ने मजदूर की शिकायत की सुनवाई में बीडीओ को बुलाया था। जिसमें वह शामिल नहीं हुए।
जिस पर लोकपाल ने खंड विकास अधिकारी की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीडीओ अल्मोड़ा, डीएम अल्मोड़ा सहित को उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति की है।
ज्ञात हो कि विकास खण्ड धौलादेवी ग्राम देवतलीगूंठ के सुरेश लाल साह पुत्र गुसाई लाल साह ने लोकपाल को शिकायत की थी कि वर्ष 2019-20 में उसने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत काम किया लेकिन मजदूरी का भुगतान आज तक नहीं किया गया।

मनरेगा लोकपाल राजेंद्र राम ने उक्त शिकायत पर सुनवाई की तिथि 15 दिसंबर को निर्धारित की थी। इस शिकायत पर अपना पक्ष रखने के लिए बीडीओ को सूचित किया गया लेकिन वे सुनवाई में शामिल नहीं हुए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर