उत्तराखंड..नौकुचियाताल में सनसनी : झील में तैरता मिला रिटायर्ड बैंक अधिकारी का शव -हाथ की नस कटी मिलने से बढ़ा रहस्य

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नौकुचियाताल के अंतिम छोर चनौती क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब झील में एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी रिटायर्ड बैंक अधिकारी आरके गुप्ता वर्तमान में नौकुचियाताल स्थित रामा ग्रुप अपार्टमेंट में रह रहे थे। मंगलवार सुबह झील में शव तैरता देख नाव चालक संघ अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गा दत्त पलड़िया ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही की टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

पुलिस जांच में मृतक की पहचान आरके गुप्ता के रूप में हुई। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है, जो गाजियाबाद में रहते हैं। बताया जा रहा है कि मृतक के हाथ में ब्लेड से कटे निशान भी मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

रामा ग्रुप अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के अनुसार आरके गुप्ता बेहद मिलनसार व्यक्ति थे और सोसायटी के अधिकांश कार्यों की जिम्मेदारी वही संभालते थे। वह रोजाना सुबह दूध लेने और टहलने के लिए बाहर जाते थे। ऐसे में अचानक उनकी मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक और हैरानी का माहौल है।

झील में शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोग इस बात को लेकर स्तब्ध हैं कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी, जिसने एक शांत और सामाजिक व्यक्ति को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119