संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला महिला का शव, -मृतका के परिजनों ने पति पर लगाया हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप  

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। किच्छा के ग्राम कोटखर्रा नजीमाबाद में गत रात्रि एक महिला का शव उसके घर के पास झोपड़ी में संदिग्ध अवस्था में पफांसी पर लटका पाया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव अपने कब्जे में लिया और परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में जहां मृतका के परिजनों ने उसके पति पर हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप लगाया है तो वहीं पति ने मृतक पत्नी पर अन्य के साथ प्रेम प्रसंग रखने की बात कही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जानकारी के अनुसार ग्राम कोटखर्रा नजीमाबाद निवासी अधिवक्ता लालू प्रसाद की पत्नी 32 वर्षीय रजनी देवी का शव गत रात्रि घर के पास ही स्थित झोपड़ी के बाहर बल्ली पर लटका मिला।  मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव अपने कब्जे में लिया और परिजनों से आवश्यक जानकारी ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका रजनी के पिता ग्राम बन्दरभोज, माधवटांडा पीलीभीत निवासी रामगोविन्द ने बताया कि लालू प्रसाद उनकी पुत्री से मारपीट करता था। जिसकी जानकारी उसे मिलती रहती थी। उसका आरोप है कि लालू ने ही उसे पहले मारकर फिर फांसी पर लटका दिया। वहीं लालू का आरोप है कि उसकी पत्नी का चरित्र अच्छा नहीं था। उसने स्वयं 18 मई की रात्रि उसको घर के पास झोपड़ी में एक युवक के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा था। माफी मांगने पर उसको हिदायत भी दी थी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119