कंपनी में नौकरी के नाम पर 4.31 लाख की ठगी, पीड़िता युवती ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन एक युवती से सम्पर्क कर एक कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 4.31 लाख रुपये ठग लिए। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। दर्ज रिपोर्ट में निधि केडियाल पुत्री राजेन्द्र प्रसाद केडियाल निवासी  गल्र्स हॉस्टल, आवास विकास रुद्रपुर, मूल निवासी जोशी कालोनी, ग्राम चोरपानी, रामनगर ने कहा है कि उसने नौकरी के लिये नौकर डॉट काम वेबसाइट पर अपना रिज्यूम अपलोड किया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां तेज -4 सितंबर को निकलेगी भव्य झांकी

16 जनवरी 2024 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने अपना नाम नायक देसमुख तथा खुद को सेप मैनेजमेंट कन्सलटेंसी बंगलौर से होना बताया। उसने कहा कि जापान की एक कम्पनी को सेल्स मैनेजर की आवश्यकता है तथा उसने आपका रिज्यूम देखकर इस जॉब के लिये ऑफर किया। इसके बाद उसने इन्टरव्यू लिया और चयन होना बताया। साथ ही सिक्योरिटी धनराशि के रूप में 32,780 रुपये जमा करने को कहा, जो उसने जमा कर दिये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पांच दिन से लापता युवक का तालाब किनारे मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

इसके बाद उसने अलग-अलग नम्बरों से फोन कॉल व वाट्सएप चैट के माध्यम से वेरिफिकेशन, डाक्यूमैन्ट चार्ज व अन्य के नाम विभिन्न तिथियों में कुल 3,55,070 रुपये की धनराशि अपने विभिन्न खातों में जमा करवा ली। निधि का आरोप है कि कम्पनी में नौकरी के नाम पर छल कर आनलाइन कुल 4,31,857 रुपये की धोखाधड़ी की गयी। पुलिस ने मामले की रपट दर्ज कर ली है।    

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119