शादी से दो घंटे पहले एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची दुल्हन, बोली– ‘प्लीज, आखिरी बार मिलवा दो’ – वीडियो वायरल

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। पहला प्यार कई बार इंसान के दिल में इस कदर बस जाता है कि समय और हालात भी उसकी यादों को मिटा नहीं पाते। ऐसा ही एक भावनात्मक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां शादी से ठीक दो घंटे पहले एक दुल्हन अपने पूर्व बॉयफ्रेंड से आखिरी बार मिलने पहुंच गई। वह रस्मों और जिम्मेदारियों में बंधने से पहले अपने अतीत के रिश्ते से आमने-सामने होकर दिल का बोझ हल्का करना चाहती थी।

इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3.18 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों यूजर्स इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पूरे शादी के जोड़े में है और उसके साथ उसका एक दोस्त मौजूद है। दोनों कार से एक तय स्थान पर पहुंचते हैं। रास्ते में दुल्हन फोन पर अपने पूर्व प्रेमी से बातचीत करती नजर आती है और मिलने की जगह बताती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

वीडियो में दुल्हन का दोस्त कैमरे की ओर बताते हुए कहता है कि शादी के फेरे शुरू होने में केवल दो घंटे बाकी हैं और इसके बावजूद वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड से आखिरी बार मिलने आई है। दोस्त के मुताबिक, दुल्हन का नाम श्रेया है और उसने काफी आग्रह किया था कि किसी तरह उसे यह मौका दिया जाए। दोस्त का दावा है कि श्रेया परिवार के दबाव में शादी कर रही है, जबकि उसका मन अब भी अपने पहले प्यार से जुड़ा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-रामनगर में गढ़वाल यूजर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर -24 वर्षीय युवक की मौत

इसके बाद वीडियो में वह भावुक पल दिखाई देता है, जब दुल्हन अपने पूर्व प्रेमी से मिलती है। दोनों के बीच कुछ देर बातचीत होती है और फिर दुल्हन उसे गले लगाती है। यह मुलाकात बेहद संक्षिप्त रहती है। कुछ ही पलों बाद वह दौड़ते हुए वापस कार में लौट आती है। कार में बैठते समय उसके चेहरे पर उदासी, राहत और मजबूरी के मिले-जुले भाव साफ नजर आते हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित

सोशल मीडिया पर यह वीडियो भावनाओं को लेकर बहस का कारण बन गया है। कुछ यूजर्स दुल्हन की स्थिति को मजबूरी और भावनात्मक दबाव से जोड़कर सहानुभूति जता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे शादी जैसे पवित्र रिश्ते के प्रति गैर-जिम्मेदाराना कदम बता रहे हैं। बहरहाल, यह वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहा है कि प्यार, परिवार और सामाजिक दबाव के बीच अक्सर इंसान को कितने कठिन फैसलों से गुजरना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119