दुष्कर्म के आरोपी की सजा हाईकोर्ट में बरकरार-
नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने तीन साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को निचली अदालत से दी गई 10 साल की सजा को सही ठहराया है । मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविंद मैठाणी की एकलपीठ में हुई ।
मामले के अनुसार 23 जनवरी 2016 को घनसाली टिहरी में आरोपी ने 3 साल के बच्चे के साथ उस वक्त दुष्कर्म किया जब बच्चे के माता पिता काम करने गये थे। घर में रोने की आवज आने पर बच्चे को आरोपी से मुक्त कराया और 27 जनवरी 2016 को इस मामले में पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया ।इस मामले में 20 दिसंबर 2016 को निचली अदालत ने आरोपी को 10 साल की सजा सुनवाई और 5 हजार का जुर्माना भी लगाया । इस फैसले को दोषी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार