दुकान में घुसे चोरों ने की 18 हजार की नकदी पार-
हल्द्वानी। पंजाबी कालोनी हीरानगर स्थित दुकान में घुसे चोरों ने दुकान में रखी 18 हजार रुपए की नकदी चुरा ली। दुकान स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर में दिन पर दिन चोरियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शहर का ऐसा कोई कोना नहीं है, जहां पर चोर वारदातों को अंजाम नहीं दे रहे हों।
चोरों ने पंजाबी कालोनी हीरानगर में मनप्रीत कौर नामक महिला की दुकान में घुस कर गल्ले में रखी 18 हजार रुपए की नकदी पार कर ली। सुबह होने पर दुकान स्वामी को घटना की जानकारी हुई। महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। शहर में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग