बैलपड़ाव में सड़क किनारे पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
हल्द्वानी। बैलपड़ाव बन्नाखेड़ा मार्ग में सोमवार देर रात पुलिस को लहूलुहान हालत में एक शव पड़ा मिला। बैलपड़ाव चौकी इंचार्ज अनीश अहमद ने बताया, देर रात करीब एक बजे आईआरबी के पास एक शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया युवक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने युवक को नशे की हालत में सड़क पर घूमते देखा था। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव रामनगर मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…मोतीनगर से मेहनत की कमाई पर चोरों का डाका -रातोंरात मजदूर की बाइक उड़ा ले गए चोर
किसान सेवा सहकारी समिति मोटाहल्दू का वार्षिक अधिवेशन संपन्न -24.92 करोड़ का बजट पारित