गधेरे में गिरने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
चम्पावत। नगर लोहाघाट में हिटलर मार्केट के पास एक युवक की गधेरे में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की मौत पर परिवार में मातम छाया हुआ है। गुरुवार को एसओ सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने बताया बुधवार देर रात हिटलर मार्केट के पास एक युवक के गधेरे में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। उनके साथ एसआई हेमंत कठैत व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर रेस्क्यू कर युवक को गधेरे से निकाला। लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाने के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
एसओ के मुताबिक युवक की पहिचान सचिन बोहरा (24) पुत्र प्रहलाद सिंह बोहरा निवासी हिटलर मार्केट लोहाघाट में हुई। एसओ ने बताया प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। जिसमें कि मृतक मकान की छत में टहल रहा था और अंधेरे में पैर फिसलने से गधेरे में जा गिरा। मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा कर रही हैं। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार