ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की मौत-
पंतनगर। थाना अंतर्गत बीती रात शांतिपुरी और किच्छा के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख़्त करनी कोशिश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शांतिपुरी रेलवे फाटक के पास बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति कि मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई । सूचना के बाद रेलवे और पन्तनगर थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई । जहा उन्होंने शव को कब्जे लेकर उसका पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस शव कि शिनाख्त करने की कोशिशें करने में लगी हुई है। वही पुलिस टीम में मुख्य रूप पंतनगर थाना उप निरीक्षक कुंदन सिंह राठौर,रेलवे पुलिस कि उपनिरीक्षक मनीषा मीणा सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश