महाकाली दरबार में रामलीला की तालीम शुरू
गंगोलीहाट। महाकाली दरबार रामलीला कमेटी की रामलीला कोरोना की वजह से 2020 में स्थगित की गई थी, जिसकी जगह पर अखंड रामायण का आयोजन किया गया था। इस बार कोरोना के नियमों के तहत रामलीला की तालीम शुरू हो गयी है। तालीम से पूर्व एक बैठक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वप्रथम सूबेदार शंकर सिंह रावल को मुख्य निर्देशक बनाया गया। वहीं किशन उप्रेती, हरगोविंद रावल, श्यामाचरण उप्रेती, कल्याण सिंह धानिक, कैलाश सिंह, टीडी उपाध्याय, नरेंद्र रावल, त्रिभुवन बिष्ट, सभासद कुंजनपुर राजेन्द्र धानिक, सभासद हनेरा संजय बोरा, दीपक जोशी को सर्वसम्मति से सह निर्देशक बनाया गया।

वहीं कोरोना के मद्देनजर इस बार सभी रामलीला में अभिनय करने वाले कलाकार 18 वर्ष से ऊपर के होंगे। हारमोनियम में श्यामाचरण उप्रेती व तबले में विशाल कुमार संगत दे रहे हैं। महाकाली दरबार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल ने क्षेत्र के सभी अभिनय करने वाले पात्रों को तालीम में आने का अनुरोध किया है। मंगलवार को तालीम में शष्टïी रावल, नरेंद्र रावल, ललित उप्रेती, किशन उप्रेती, कल्याण सिंह धानिक, सूबेदार शंकर सिंह रावल, त्रिभुवन बिष्ट, सभासद रावलगांव नीरज रावल, प्रेमी नाथ लाल शाह आदि रंगकर्मी मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर
Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल