गैस सिलेंडर भरवाने गई युवती हुई लापता, पुलिस ने किया बरामद
अल्मोड़ा। गैस सिलेंडर भरवाने सोमेश्वर बाजार गई लापता युवती को सोमेश्वर पुलिस ने पास के ही लोध क्षेत्र से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। बीते बुधवार को सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने थाना सोमेश्वर में तहरीर दी कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री मंगलवार को गैस का सिलेंडर भरवाने हेतु बाजार आई हुई थी और घर नहीं लौटी तथा उसका नहीं चल पा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गयी।
एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा को शीघ्र तलाश करते हुए बरामद करने के निर्देश दिए गए। मामले में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की थाना क्षेत्र में तलाश की गई। पूछताछ और जांच पड़ताल करने पर बृहस्पतिवार को गुमशुदा युवती को थाना क्षेत्र अंतर्गत लोध से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह, महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, हैड कांस्टेबल गोपाल गिरी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल की रोक, निर्माण से बिक्री तक प्रतिबंध
दिपावली के बाद लागू होगा UPI पेमेंट पर MDR चार्ज -NPCI ने टाला फैसला
बिग ब्रेकिंग-ज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग -सड़क पर होने लगे धमाके, चालक ने कूदकर बचाई जान
UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत
UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग