युवती के मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो भेजकर सगाई तुड़वाई, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

शक्तिफार्म क्षेत्र की एक युवती की आपत्तिजनक फोटो उसके मंगेतर को भेजकर उसकी सगाई तुड़वाने का आरोप है। फोटो युवती के किशोरावस्था के दौरान खींची गई थी। आरोप है कि अब आरोपी युवक और उसका साथी युवती और उसके मंगेतर को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौलापार में रफ्तार का कहर : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत -नहर में गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम

युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व बबलू पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा, रुद्रपुर ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर छेड़खानी कर आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। वर्तमान में उसकी पुत्री के बालिग होने पर सगाई हुई और शादी तय हो गई। आरोप लगाया कि बबलू ने आपत्तिजनक फोटो का गलत इस्तेमाल कर उसकी पुत्री के मंगेतर को भेज दीं, जिससे उसकी सगाई टूट गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

आरोप है कि बबलू और उसका साथी राजू निवासी ग्राम बिन्दुखेड़ा उसकी पुत्री और मंगेतर को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली के एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119