तेज रफ्तार का कहर: रामनगर में अज्ञात कार ने दो महिलाओं को कुचला, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। बैलपड़ाव क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सड़क पर पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


मृतक महिलाओं की पहचान पट्टापानी बैलपड़ाव निवासी कमला देवी (पत्नी शिवराज सिंह) और पुष्पा देवी (पत्नी केवलानंद भट्ट) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बेहद तेज गति में थी और चालक ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद वाहन नहीं रोका। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार कार चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119