रोडवेज बस अड्डे से किशोरी बरामद -अपहरण का आरोपी युवक गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया है। इस मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों को रोडवेज बस स्टैंड के पास से पकड़ा।


पुलिस के अनुसार, शहर निवासी एक किशोरी 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता से जांच शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिनेशपुर में नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -जांच में जुटी पुलिस


जांच के दौरान पता चला कि किशोरी को नौगांव दन्या (अल्मोड़ा) निवासी हिमांशु, पुत्र जोगा राम, अपने साथ ले गया है। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुट गई।


एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी किशोरी के साथ रुद्रपुर रोडवेज बस स्टेशन पर मौजूद है। सूचना मिलते ही एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल मंजू आर्य और हरीश बिष्ट मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में घास काटने गई महिला की 300 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शहर की एक कॉलोनी में किराए पर रहकर एक दुकान में काम करता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट ने राहुल गांधी को घेरा


बरामद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119